फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में मातृ दिवस पर वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की कॅरियर काउंसलर समृद्धि त्यागी और समाज सेविका सोनिका आर्य रही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राणी का अस्तित्व मां के कारण है। मां के बिना सृष्टि अधूरी है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाएं। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत सहित देश भक्ति गीतों ‘तेरी मिट्टी में मिल जाऊ’ व ‘हम फौजी इस देश के’ अलावा घूमर, हरियाणवी, पंजाबी व राजस्थानी आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मां की ममता व अशिक्षित महिला के कारण परिवार में होने वाली परेशानियों को लेकर लघु नाटिका की सभी ने सराहना की। इस दौरान हाई स्कूल व इंटरमीडिएट सहित विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक सुघोष आर्य ने प्रगति रिपोर्ट पेश की। प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष पंवार, पूनम गुप्ता, पूजा बालियान, ज्योति बालियान, रोमा बालियान, प्रदीप आर्य, योगेंद्र कुमार, शाकिर अली, सुरेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा। अध्यक्षता निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य व संचालन छात्रा अमीषा राठौर व सोनम त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें