फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली की जनता को दिया धोखा: रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के रालोद से निष्कासन के बाद रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि विधायक ने छपरौली की जनता को धोखा दिया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने बागपत में पत्रकारों से कहा कि छपरौली के इतिहास में रालोद कभी नहीं हारा, लेकिन विधायक ने जिस तरह क्रॉस वोटिंग की यह इस सीट का अपमान है और जनता बदला लेगी। क्षेेत्र के रालोद कार्यकर्ता ओमवरी ढाका, रामकुमार चेयरमैन, लोकेंद्र भान आदि ने कहा छपरौली के विधायक सहेंद्र रमाला ने क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें