बड़ौत (बागपत)।
जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, रमाला में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। इसमें 1700 मरीजों की जांच कर दवा दी। सि शिविर का उद्घाटन छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से गरीबों को उचित चिकित्सा सेवा मिलती है और वे अपना इलाज आसानी से करा सकते हैं। शिविर में आंख, नाक, कान, गला, पेट रोग, हड्डी रोग, न्यूरो रोग, हृदय रोग व बच्चों से संबंधित रोगों के चिकित्सकों ने 1700 रोगियों की जांच कर दवा दी। शिविर में दवा और जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई ।