मंत्रियों के सामने उठाएंगे क्षेत्रीय मुद्दे
दोघट। देव पब्लिक स्कूल भड़ल में शनिवार को होने वाली जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्रवासी क्षेत्र की समस्याओं से युक्त ज्ञापन मंत्रियों को सौंपेंगे। विक्रम राणा, मांगेराम आर्य, चौधरी ओमकार सिंह आदि ने बताया कि सभा के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सिंचाई मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराएंगे। क्षेत्र में सबसे बड़े समस्या चौगामा नहर की है। इसका निर्माण पूरा कराने, हिंडन व कृष्णा नदी में प्रवाहित दूषित पानी को साफ कराने, नदियों में फैक्ट्रियों के डाले जा रहे रासायनिक पानी पर पाबंदी लगाने, चौगामा क्षेत्र में अलग से विकास खंड कार्यालय एवं सहकारी गन्ना समिति बनवाने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि चौगामा क्षेत्र में ब्लॉक और गन्ना समिति न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजलीघरों का निर्माण भी कराना जरूरी है। इन मांगों के लिए मंत्रियें को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।