दोघट (बागपत)। सिल्वर वैली स्कूल बामनौली में विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया । शुभारंभ प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगाव होता है। बच्चों के खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को संस्कारवान बनाने की जरूरत है। संस्कारवान बच्चे ही माता-पिता व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, यलो हाउस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान प्रतियोगिता में ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रीति पंवार, मनीषा रानी, आशू सिंह, रोहित तोमर, यावर अली खान आदि रहे।