फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जड़ी-बूटी के लाभ बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल में शनिवार को पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने स्कूली बच्चों को आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध जड़ी बूटी की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक शरण शर्मा और गौरव शर्मा ने किया। डॉ. महेश कुमार मुछाल ने जड़ी-बूटी का परिचय कराते हुए गिलोय, पत्तरचटा (पाषाण भेद), घृत कुमारी (एलोविरा), चिरचिटा आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिलोय सभी प्रकार के बुखार स्वाइन फ्लू, डेंगू, रक्त कैंसर, मधुमेह, वात-कफ, पित्त आदि में उपयोगी है। एलोवेरा समस्त पाचन क्रिया को ठीक करता है। लिवर की विकृति को दूर करता है। पत्तरचटा को दिन में तीन बार चबाकर पानी पीने से किडनी की पथरी में लाभ होता है। इसमें रूपाली सैनी, सोनम, प्रियंका, अनीता, साक्षी, पूनम, भावना, जागृति, मयंक, मोनू, प्रदीप, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें