भारत की पहली महिला रेसलर को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। बिजवाडा गांव मेें सोमवार को आयोजित समारोह में भारत की पहली महिला रेसलर को ट्राफी देकर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ आरआरडी उपाध्याय, सुरेंद्र चौहान और मुकेश कुमार ने किया। आरआरडी उपाध्याय ने कहा कि बागपत वासियों के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि यहां के एक छोटे से गांव बिजवाडा की बहु कविता दलाल अपने दमदार प्रदर्शन पर देश-विदेशों में जनपद का नाम रोशन कर रही है। समारोह में मुकेश सरोहा, विनय आर्य, सुनील आर्य, नरेश तोमर, अभिजीत तोमर, गौरव तोमर, बिजेंद्र तोमर, निर्भय सिंह, बलबीर सिंह, तेजबीर सिंह, बालेंद्र, जितेंद्र, हरवीर आदि रहे।