फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली में जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बावली में जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बावली गांव मेें पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से लोग इस समस्या से जूझ रहे है। लगातार ग्रामीण विभागीय अफसरों से पानी निकासी की व्यवस्था कराएं जाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में एडीओ पंचायत रणधोल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान से इस संबंध मेें बातचीत की जाएगी। जल्द ही कोई न कोई हल निकलेगा। आक्रोश जताने वालों मेें अजय, सुधीर, प्रमोद, अंकुर, राजीव, अशोक, प्रमोद, नवीन, सुरेश शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें