फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को अशुद्ध जल की जांच करने के तरीके सीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल में सोमवार को एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें इलेक्ट्रोड की मदद से बच्चों ने अशुद्ध जल की जांच करने के तरीके सीखे।
कार्यशाला का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ भौतिक व प्रयोगात्मक ज्ञान देने के लिए स्कूल में समय-समय पर इस प्रकार की एक्टीवीटी होती रहती है। इससे बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यशाला में विज्ञान की शिक्षिका अमिता राजपूत ने बच्चों को बताया कि दो इलेक्ट्रोड को जल मेें डुबाने पर जल मेें उपस्थित आयन्स इलेक्ट्रोड पर एकत्रित हो जाते हैं और इलेक्ट्रोड के साथ लगा बल्ब जल जाता है। इसमें रिमझिम चौधरी, श्रेया जैन, उमंग राठी, शेखर राठी, अर्पित, विधि मलिक, ग्रंथ जैन, हर्ष चौधरी, पीयूष गुप्ता, वंश, प्रियांशी, अक्षिता, श्रृष्ठि, तान्या, जयंत, कुणाल चौहान, निपुण, हर्ष, आन्या जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें