बागपत। उत्तर प्रदेश लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन आजमगढ़ में आयोजित हुआ । लोक निर्माण विभाग में तैनात लेखाकार निमेश गोयल ने बताया कि प्रदेश के शहरी एवं संसदीय कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी समस्या सुनी। जल्द सभी का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किए हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी में संजीव कुमार को प्रांतीय संप्रेक्षक चुना गया। कार्यक्रम में निमेश गोयल, वेदप्रकाश, शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र, पवन, रितीश, विश्वनाथ, दीपक, अजयपाल, शिवम, गुरमीत, अंकुर, संजीव मौजूद रहे।