फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा तक रोडवेज बसें चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा तक रोडवेज बसें चलाने की मांग
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। छपरौली क्षेत्र के लोगों ने रमाला से टांडा तक रोडवेज बसों का संचालन की मांग को लेकर बड़ौत रोडवेज डिपो के एआरएम को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को क्षेत्र के गांव टांडा, बौढ़ा, तुगाना, कुर्डी, नांगल के ग्रामीण ने बड़ौत रोडवेज डिपो पर एआरएम से मिले। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि डिपो की रोडवेज बसें बड़ौत से चलकर वाया रमाला, किरठल, तुगाना तक चलती हैं जबकि उन बसों का रूट टांडा तक निर्धारित है। रोडवेज बसें तुगाना से बड़ौत वापस चली जाती हैं। आगे के सभी गांवों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रोडवेज बसों का संचालन टांडा तक कराने की मांग की। इनमें अनवर, रोहताश शर्मा, मोहम्मद नाजिम, शौकत, इमदाद, गोपाल सिंह, इंतजार, इकबाल, वाजिद अली, महीपाल सिंह, यामीन, मुन्ना, हारूल, अफजाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें