बागपत। ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बसी गांव स्थित देवकृष्णा पब्लिक स्कूल में जिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता हुई। मेरठ, हापुड़ और बागपत जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बुद्धा मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी भूमिका यादव, लक्ष्य यादव, कृष्णा शर्मा, प्रशांत, आदित्य, रिंकू सैनी, ने गोल्ड, विशाल, मुकुल गोस्वामी आरव, ने सिलवर, प्रियांश गोस्वामी ने कांस्य मेडल जीता। वेस्ट टीम का हापुड़ और मेरठ की टीम को दिया । इसमें सचिन शर्मा, दीपक, रविंद्र सैनी, नवीन सांगवान मौजूद रहे।