शिविर में सिखाई गई यौगिक क्रियाएं
बिनौली (बागपत)। ग्वाली खेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में चल रहे स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रशिक्षु छात्राओं को योग के लाभ बताए। इस मौके पर भारत स्काउट एंड गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. महेश कुमार मुछाल ने प्रशिक्षु छात्राओं को अनुलोम विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास कराए। जिला सचिव एवं प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा व प्रशिक्षक मनोज कुमार ने स्काउट गाइड की विभिन्न क्रियाएं सिखाई । इसमें प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. शबाना, मुकेश कुमार वर्मा आदि रहे।