चांदीनगर (बागपत)। एमजीएम इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य राकेश मोहन ने बताया मेरठ में 17 से 19 तक तीन दिवसीय सुभारती महा उत्सव हुआ । इसमें कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। 13 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि मेरठ में सन्नी ढाका, विशू, ढाका, नपुनीत गोस्वामी, सूपिन ढाका, शैली ढाका, शिवानी, रचना आकांक्षा, खुशबू, लक्ष्मी, शिल्पा, रूपा ने पदक जीते हैं। संगीत, गायन, डांस और मेहंदी प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पीटीआई विकास ढाका, किरण आर्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।