अमीनगर सराय (बागपत)। निकाय चुनाव के मद्देनजर कस्बा में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल ने फ्लैग मार्च किया। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल भ्रमण किया । उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। किसी से डरने की जरूरत नहीं। यदि कोई डराता-धमकाता है तो उसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।