विजेता शूटरों को किया सम्मानित
बड़ौत (बागपत)। ओम सांई शूटिंग एकेडमी में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में नार्थ जोन प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले शूटरों को सम्मानित किया । समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जाट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव आर्य, संरक्षक मा. रामवीर आर्य तपस्वी एवं कोच रवि जाटव ने किया। कोच रवि जाटव ने बताया कि दिल्ली में हुई 37वीं नार्थ जोन निशानेबाजी प्रतियोगिता में एकेडमी के शुभम पंवार पुत्र कंवर पाल निवासी ककड़ीपुर ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में 376/400 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता। अब तक शुभम पंवार ने 30 से अधिक पद जीते हैं। स्वागत करने वालों में डॉ. संजीव आर्य, उमंग आर्य, ब्रिजेश तोमर, पारूल, अप्सरा, आकाश, हिमांशु, विक्की, अंकुर, योगेंद्र, मंजीत, अजितेश, अर्पण, अर्जुन तोमर, सौरभ, छायांक, तनीष, अंकुर, सागर, अखिलेश, सार्थक पंवार, विक्रांत राणा आदि रहे।