फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव को 16 से अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पशुओं को बरसात के दिनों में खुरपका और मुंहपका का रोग जकड़ लेता है। मवेशियों को इस रोग से छुटकारा दिलाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग की ओर से 16 सितंबर को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग को 4.89 लाख वैक्सीन मिल चुकी है। अभियान के लिए विभाग ने 21 टीमें लगाई हैं। जो गांव-गांव जाकर टीकाकरण अभियान चलाएगी। वहीं प्राइवेट पैरावेट चिकित्सकों का भी सहयोग लिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को जिले के पैरावेट चिकित्सकों के साथ बैठक की जाएगी, जिनको टीकाकरण अभियान में सहयोग के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें