बड़ौत (बागपत)।
सराफा बाजार में महाराष्ट्र गणेश मंडल के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव के दूसरे दिन आरती और भजनों की धूम रही।
सुबह के समय गणेश जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया । इसके बाद दुर्गा संकीर्तन मंडल ने गणेश संध्या का आयोजन किया । इसमें गणपति देवा और शिवजी के लाल तूने कर दिया कमाल आदि भजनों पर भक्त झूम उठे और अबीर गुलाल भी उड़ाया । डांडिया नृत्य पर भी श्रद्धालु खूब थिरके। महिला मित्र मंडली ने आकर्षक भजन और नृत्य की प्रस्तुति की। अंत में प्रसाद वितरण किया और गणेश महिमा का गुणगान किया। इसमें स्वाति, सोनाली, सामता, शारदा, विजय, तानाजी, महेश, रोहित, अनिल गुप्ता, ओमकार, मनोज, रमेश वर्मा आदि रहे।