बिनौली (बागपत)। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित बीएसएफ के शूटिंग सेंटर पर जौहड़ी रायफल एसोसिएशन की 10 महिला शूटर बीएसएफ के शूटरों के साथ शूटिंग का अभ्यास करेगी। इसके लिए रविवार को महिला शूटर रवाना हो गई। कोच नीतू श्यौराण ने बताया बीएसएफ की शूटिंग रेंज पर 14 से 26 अगस्त तक अभ्यास मैच का आयोजन किया जा रहा है। इसमेें एसोसिएशन की महिला शूटर युविका तोमर, डोली धिराण, डोली जाटव, प्रिया, तनु चौधरी व होशियारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज रठौडा से काजल, नीशू, विधि, आरूषि, कुमार प्रवीण भाग लेगी। उन्होंने बताया सभी शूटरों के लिए रहन-सहन, छर्रे, 22 की गोली सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं बीएसएफ करेगा।