फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा व सपा सरकारों की तुलना में अपराधों की कमी आई- अनिला सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता अनिला सिंह ने कहा बसपा और सपा सरकारों की तुलना में अपराधों में कमी आई है।
बुधवार को सीएचसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के सख्त आदेश है कि भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से 80 से 90 प्रतिशत अपराधों पर अंकुश लगा है। सपा सरकार के शासन में गड्ढा मुक्त सड़कों से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार ने 80 प्रतिशत सड़के गड्ढा मुक्त करा दी है। जब उनसे बागपत जनपद की सड़कों के विषय में पूछा तो उन्होंने बताया इन पर शीघ्र कार्य शुरू होेगा। पहले नारी सुरक्षा नहीं थी ,लेकिन प्रदेश में एंटी रोमियों का टीम का गठन किया। अब छात्राएं स्कूल में निर्भीक होकर जा सकती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने साढ़े चार करोड़ शौचालय बनवाए हैं। जबकि प्रदेश में 1700 गांव में शौचालय का निर्माण कराया है। उजाला योजना के अंतर्गत एलईडी बल्ब बांटे हैं। उनके साथ जिलाध्यक्ष संजय खोखर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें