बड़ौत (बागपत)। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा गुरु के बिना व्यक्ति जीवन अधूरा है। शनिवार को विहर्ष सभागार में आयोजित धर्मसभा में उन्होंने कहा गुरू ही व्यक्ति के जीवन रूपी नैय्या को पार कर सकते है। गुरु ही व्यक्ति को भगवान के पास पहुंचाने का मार्ग पहुंचाते हैं। यदि व्यक्ति का सच्चा विश्वास गुरु के प्रति है तो उसे मौत रूपी लक्ष्य नहीं प्राप्त करने से नहीं रोक सका। गुरु के बिना परमात्मा को प्राप्त नहीं किया जा सका। संचालन ब्रहमचारिणी डॉ. रीता दीदी ने किया। सांय को गुरु भक्त आनंद यात्रा भी। इसमेें सादवाद जैन मंडल ने भजनों की प्रस्तुति की। इसमें मदन लाल जैन, प्रमोद जैन, अशोक जैन, वरदान जैन, अतुल जैन, संदीप जैन, मुकेश जैन, अरिददमन जैन, शशि जैन आदि रहे। 16 जुलाई को दोपहर से विहर्ष सभागार मेें सुंदर सागर महाराज का दीक्षा दिवस गुरु उपकार दिवस के रूप में मनेगा।