फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वतंत्रता दिवस पर जिले में रोपे जाएंगे 2. 13 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 2.13 लाख पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही 75 पौधों की अमृत वाटिका स्थापित की जाएगी। बृहस्पतिवार को डीएम ने अधिकारियों को पौधरोपण का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को रोपे जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग की जाए। जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी विभागों के अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कर अपनी सहभागिता निभाए और आमजन को भी शामिल किया जाए। इस मौके पर एडीएम पंकज वर्मा, सीडीओ एमएल व्यास, डीएफओ हेमंत कुमार सेठ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- ब्लाॅक में मिट्टी लेकर पहुंचेंगे सिंघावली अहीर के ग्रामीण
अमीनगर सराय। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में सिंघावली अहीर के ग्रामीण बाइक रैली निकालते हुए पिलाना ब्लाॅक पहुंचेंगे। जो मिट्टी से भरा कलश पिलाना ब्लाक में पहुंचाएंगे। ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह यादव ने बताया कि पंचायत घर में एक कलश रखवाया गया है। जिसमें सभी ग्रामीणों से अपने खेत की दो मुट्ठी मिट्टी लाकर डालने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें