फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 सत्रों में 2120 ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शुक्रवार को लगाए गए 31 सत्रों में 2120 लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया, जबकि 980 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी ब्लॉक में 31 सत्रों में 3100 लाभार्थियों का टीकाकरण का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इनमें से 2120 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे, जबकि 980 लाभार्थियों ने टीकाकरण नहीं कराया। शुक्रवार को बागपत में 503, बड़ौत में 460, बिनौली में 340, छपरौली में 309, खेकड़ा में 197 और पिलाना में 300 लोगों को टीकाकरण कराया। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें