छपरौली (बागपत)। नौ सितंबर 2019 को तुगाना के सिंडिकेट बैंक में लुटेरों ने 15 लाख की लूट को अंजाम दिया था। लूट में शामिल सोनीपत निवासी नितिन पुत्र कृष्णपाल को स्थानीय पुलिस ने पिछले दिनों की गिरफ्तार का जेल भेजा था। अब छपरौली पुलिस ने न्यायालय से रिमांड पर नितिन को छपरौली लाई और उसकी निशानदेही पर रठौड़ा रोड स्थित खंडहर से सीसीटीवी की डीवीआर एवं 21000 नकद बरामद कर लिए। उसके बाद मेडिकल कराकर वापस जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया रिमांड पर लिए गए नितिन से सीसीटीवी की डीवीआर तथा 21000 बरामद हुए है। नितिन को वापस जेल भेज दिया गया है।