दोघट (बागपत)। सिरसली गांव के मजरा रामगढ़ में भगवान शिव परिवार की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शुक्रवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। पं. रामकुमार शर्मा ने बताया कि रामगढ़ में छह दिनों से रामायण पाठ चल रहे थे। बृहस्पतिवार को शिव परिवार की बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव से होकर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग, नागेश्वर मंदिर, आईटीआई होती हुई वापस गांव पहुंची। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शिव परिवार प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इस मौके पर हेमंत कुमार एडवोकेट, नंद किशोर, बिजेपाल, हरिहर कुमार, जयपाल, कदम सिंह, हरेंद्र, राजेंद्र, नेपाल, मांगेराम आदि मौजूद रहे।