बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल बावली चुंगी के पास सुबह 10 बजे सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक होगी। प्रीतम सिंह वर्मा ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा के अलावा रोडवेज, सकुशल चुनाव कराने पर प्रशासन को बधाई दी जाएगी। साथ ही नगर व क्षेत्र में प्रमुख समस्याओं पर मंथन होगा।