फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी की 300 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। थाना पुलिस ने हरियाणा से टेंपो में तस्करी कर लाई करीब आठ लाख रुपये कीमत की 300 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे सूचना मिली की कि एक टाटा टेंपो में हरियाणा से अंग्रेजी शराब तस्करी कर भरके लाई जा रही है। थाना पुलिस ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर टेंपो को चालक समेत पकड़ लिया और उन्हें थाने लाया गया। तलाशी लेने पर टेंपो से हरियाणा से तस्करी कर लाई करीब 8 लाख रुपये कीमत की 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब तस्कर दिनेश निवासी एटा से की गई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि वह होली पर हरियाणा से शराब तस्करी कर बागपत, गाजियाबाद आदि में बेचने लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें