फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव के सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का एक पैर कट गया। उसका जीटीबी अस्पताल दिल्ली में उपचार चल रहा है। काठा गांव निवासी इस्लाम ने बताया कि उसके पिता इकराम 24 फरवरी को बागपत में बाईपास के पास दिल्ली रोड पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक के पहिया उसके पैरों के ऊपर से उतर गए। परिजनों ने गंभीर हालत में घायल को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसका एक पैर काट दिया। दूसरे पैर की भी हालत गंभीर है। सोमवार को इस्लाम ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें