फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्हैड़ा गांव की कोमल का तहसीलदार के पद पर हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सुन्हैड़ा की बेटी कोमल का पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। सुन्हैड़ा निवासी नरेंद्र पंवार दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनकी पुत्री कोमल पंवार ने दिल्ली स्थित हंसराज कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वह दिल्ली स्थित एक प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात रहीं। साथ ही वह पीसीएस परीक्षा की तैयारियों में जुट गईं। 2016 में कोमल ने पीसीएस की परीक्षा दी थी। कोमल के पिता नरेंद्र कुमार ने बताया कि कोमल ने पीसीएस परीक्षा पास कर ली और तहसीलदार के पद पर उनका चयन हो गया। कोमल ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव एवं बागपत जनपद का नाम रोशन किया। ग्राम प्रधान जयदेव पंवार ने कहा कि समारोह का आयोजन कर कोमल को सम्मानित किया जाएगा। कोमल के पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर तहसीलदार के पद पर चयन होने की सूचना पर कोमल के घर बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें