बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के अंतर्गत सांसद प्रतिनिधि राजीव तोमर के आवास पर स्टीकर लगाकर भाजपा का झंडा फहराया । पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की जीत की रणनीति बनाई। तय किया कि सभी बूथ कार्यकर्ताओं के घरों पर स्टीकर लगाकर झंडा फहराया जाएगा। भाजपा द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा व पात्र व वंचितों को लाभ दिलाया जाएगा। वहीं भाजपा के आगामी कार्यक्रमों में 11 से 15 फरवरी को समर्पण दिवस, 12 से 2 मार्च तक मेरा परिवार भाजपा परिवार, 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प अभियान, 2 मार्च को बाइक रैली को सफल बनाने पर चर्चा की। इसमें सांसद के प्रतिनिधि राजीव तोमर, राजगुरू तोमर, महिपाल सिंह नैन, शौकीन पाल तोमर, अंशुमान, दीपक नैन, नवनीत चौधरी, मनोज तोमर, राजीव नैन, विकास शर्मा, रमेश, विकास आदि रहे।