दोघट (बागपत)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने बामनौली निवासी सोनू माया को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। युवाओं ने बामनौली, दाहा व पुसार में खुशी मनाई। इस मौके पर विरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, सोनू, रूपेश, जितेंद्र, रामपाल, ओमपाल, जयवीर महेश आदि रहे।