फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्वालुओ नें पूजा अर्चना कर उठाया धर्म लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजित नवग्रह विधान में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। प्रसिद्ध जैन धर्मस्थली क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को नवग्रह विधान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना, आरती के साथ विधि विधान पूर्वक किया। इसके बाद मंदिर में विधान की सभी क्रियाओं का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने विधान कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान त्रिलोक चंद जैन, श्यामलाल जैन, सुभाष जैन, दिनेश जैन, अरुण जैन, दीपक जैन, संजीव जैन, राजेश जैन, हरीश जैन, नवीन जैन, आकाश जैन, मोहित जैन, विरेंद्र जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें