फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची से पदक लेकर लौटी छात्रा का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। झारखंड के रांची में 64वीं नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 10 से 13 जनवरी तक चली। इसमें जनता इंटर कॉलेज सूजरा की छात्रा अनुसूईया ने वुश में 52 किलो ग्राम भार में स्वर्ण पदक जीता। कोच राज विपिन जोशिया ने बताया कि अनुसूईया ने महाराष्ट्र की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रा का स्वागत किया। प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह तंवर ने बताया कि पदक जीत कर छात्रा ने स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा मानसी और शुगन ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। पिता संजय कुमार, शिक्षक रविंद्र, मुकेश प्रधान, दीपक ने खिलाड़ी छात्रा का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें