फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी में अजीत सिंह को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी में बुधवार को आयोजित समारोह मेें माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड सदस्य अजीत सिंह को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। संस्था के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह तलियान ने फूल मालाओं, प्रतीक चिह्न व शॉल ओढ़ाकर प्रो. अजीत सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रो. अजीत सिंह ने कहा कि कड़ी लगन और मेहनत के बल पर इंसान ऊंचे से ऊंचे पद तक पहुंच सकता है। कार्यक्रम में भरत सिंह प्रधानाचार्य किरठल इंटर कॉलेज , कृष्ण पाल सिंह प्रधानाचार्य बुड़ेडा इंटर कॉलेज, जितेंद्र चौहान आदि प्रधानाचार्य रहे। योगेंद्र सिंह तालियान ने सभी का फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया। संचालन सचिन कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान गीता रानी, जितेंद्र सिंह, पंकज कुमार, कपिल कुमार, सत्यपाल सिंह तोमर, सोमवीर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें