फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमेें हरिद्वार मेेें आयोजित प्रथम एसजीडीएफ गेम्स 2018 में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल ने किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद का, सभी जगहों पर कॉलेज के छात्र उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। हरिद्वार मेें 26 से 28 नवंबर तक आयोजित प्रथम एसजीडीएफ गेम्स 2018 में कक्षा 12वीं के छात्र अक्षय कुमार ने कुश्ती में 50 किग्रा भार वर्ग मेें स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता छात्र को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन योगेश राणा ने किया। इसमें प्रवीण राणा, सोमित, गौरव वर्मा, परमवीर, अलका रानी, संगीता, मोनिका आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें