बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल गांव में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें गांव के खिलाड़ी का खेलों इंडिया में चयन होने पर खुशी जताई। साथ ही गांव पहुंचने पर उसका स्वागत करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरेंद्र पहलवान ने बताया कि दिल्ली के स्टेडियम में 14 से 18 दिसंबर तक चली 64वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ी हर्ष तोमर ने 38 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर गांव का नाम जनपद में रोशन किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर हर्ष तोमर का खेलो इंडिया में चयन हुआ है। जो 9 जनवरी से 13 जनवरी तक पूना मेें होगी। इनमें रुपेंद्र, नवीन, प्रमोद, राजीव, शौकेंद्र, दीपक, अर्जुन, मोहित आदि रहे।