खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला औरंगाबाद स्थित घीसा संत दरबार में रविवार को घीसा संत के निर्वाण दिवस के चलते दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, पूजा अर्चना, ग्रंथ साहब के पाठ के साथ ही रात्रि सत्संग का आयोजन किया। इसमें दिल्ली, गाजियाबाद, बड़ौत, पंजाब, हरियाणा आदि स्थानों से भक्त पहुंचे। मंगलवार की सुबह घीसा संत को भोग लगाने एवं पूजा अर्चना के बीच कार्यक्रम का विधि विधान पूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया। साथ ही सर्दी के चलते महंत देवेंद्र दास महाराज ने साधु संतों को गर्म कंबल वितरित कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान सावन दास महाराज, फागुन दास, अमृत दास, बाबा टेकराम, ईश्वरदास, रोहताश धामा, संजय धामा, विशाल, हरेंद्र, जितेंद्र, प्रवेंद्र, रवि, मोहित, रजत, मोनू आदि रहे।