बागपत/छपरौली। शहर के पुराना कस्बा में टॉली नंबर एक के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान भाजपाइयों ने लोगों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। बुधवार को डौला गांव में भी पदयात्रा निकाली। सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को बताया गया। ठाकुर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में यात्रा निकालकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसमें शहर में नगराध्यक्ष जय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, नगर महामंत्री प्रकाश मलिक, विनय त्यागी, उदल चौहान, भूपेंद्र चौहान, बिजेंद्र चौहान, टीटू, शीतल वाल्मीकि, राजेश गौतम, अजय शर्मा, अमर सिंह, किशन शर्मा आदि रहे। क्षेत्र के शबगा, बाछौड़ और ककौर सहित कई गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को बनाया। योजना के लाभार्थियों से वार्ता की गई। लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसमें जिला अध्यक्ष वेद पाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वशिष्ठ, डॉ. पुष्पेंद्र, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।