बड़ौत (बागपत)।
सपा के जिला प्रभारी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की दुर्दशा हो रही है। इससे किसानों में सरकार के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
वे रविवार को हिलवाड़ी में नाहर सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां गन्ना किसान की मुख्य फसल है, लेकिन किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। जबकि नलकूप का बिजली का बिल एक हजार से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया। डीजल के दाम भी बढ़ गए। खाद और दवाई के दाम भी बढ़े हैं। महंगाई ने किसान की कमर तोड़ दी। गन्न्ना भुगतान पर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। गन्ना मिल की भी किसानों को पर्ची नहीं मिल पा रही है, इससे खेतों मेें गन्ना खड़ा है और गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। इसकी अध्यक्षता नाहर सिंह ने की। संचालन बिट्टू ने किया। इस अवसर पर लोकेंद्र, राजू, विक्रम, सहदेव, ब्रजपाल सिंह, अशोक तोमर, बाबू सैनी, ललित सभासद, तहसीम, वसीम खोखर, संजीव पंवार, सक्षम पंडित, नदीम, नासिर प्रमोद आदि उपस्थित रहे।