बागपत (बागपत)। सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास भवन सभागार में बीडीओ और ग्राम सचिवों की बैठक ली। उन्हें 19 नवंबर को होने वाले विश्व शौचालय दिवस पर कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर जन आंदोलन के रूप में कार्यक्रम किया जाएगा। जनसमुदाय के व्यवहार हेतु प्रचार-प्रसार की गतिविधियां की जाएगी। अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु कंपोस्ट पिट, डस्टबिन, बायो गैस को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वच्छ भारत विश्व शौचालय दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसमुदाय की सहभागिता हेतु ग्राम पंचायत, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों पर समुदाय की बैठक की जाएगी। घर-घर संपर्क, स्वच्छता रैली, स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छ ग्रही और प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। पंचायत घरों पर खुले में शौच मुक्त भारत से संबंधित सूचक बोर्ड लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से रैलियां, नाटक, प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने कार्यक्रमों से अवगत कराया। डीडीओ हुब लाल, पिलाना बीडीओ कृपाल सिंह, डीपीओ बीना बजाज सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।