बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में पिछले कई माह से विकास कार्य ठप पड़े हैं। इससे प्रधानों में आक्रोश पनप रहा है। बावली, लौहड्डा, वाजिदपुर, बिजरौल आदि गांवों के प्रधान और ग्रामीण ब्लाक में पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांवों में पिछले कई माह से विकास कार्य ठप हैं। जब विकास कार्यों को कराने को लेकर सचिव से पूछताछ की जाती है तो वे बहाना बनाते है कि उनके द्वारा भेजी जा रही वित्त फाइलों को बागपत से स्वीकृत नहीं मिल पा रहा है। कई बार में ब्लाक स्तर पर तैनात अधिकारी ही फाइलों को दबाएं बैठे रहते हैं। किसी तरह फाइलों को बागपत भिजवाया जाता है तो वहां पर भी फाइलों को आसानी से स्वीकृत नहीं मिलती। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांवों में विकास कार्य शुरू नहीं किए तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ प्रेमचन्द ने कहा ब्लाक से समय से वित्त फाइलों को भेजा जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर गांव में विकास कार्य हो। चेतावनी देने वालों संजीव, रविंद्र, सुभाष, दिनेश, प्रमोद, दीपक, अनिल, धर्मवीर, कल्लू आदि रहे।