फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन नाले की दीवार से बाइक टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में ढिकौली-बंथला मार्ग पर निर्माणाधीन नाले की दीवार से बाइक टकरा गई। हादसे में सात साल के बच्चे समेत तीन घायल हो गए, उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंघावली अहीर गांव निवासी जुल्फिकार व फुरकान बाइक पर सवार होकर बदरपुर गांव जा रहे थे। उनके साथ सात साल का बच्चा भी था। जब वे रटौल गांव में ढिकौली बंथला मार्ग पर निर्माणाधीन नाले के पास पहुंचे तो सामने से कार की लाइट में कुछ दिखाई नहीं दिया और बाइक निर्माणाधीन नाले की दीवार से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और घायलों को दिल्ली अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें