दोघट (बागपत)। वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा-टीकरी में 21 सितंबर को जिला स्तरीय तीरंदाजी टीम का ट्रायल होगा। इसके बाद जिला टीम का चयन होगा। कोच सचिन वेदवान ने बताया कि बागपत तीरंदाजी संघ की देखरेख में ट्रायल होगा। इसमें रिर्कव, कम्पाउड, इंडियन राउड वर्ग में ट्रायल होगा। इसमें सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लाना अनिवार्य लाए। ट्रायल में चयनित जिला स्तरीय टीम 29 से 30 सितंबर तक बड़ौत में होने वाली 8वीं स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेगी। ब्यूरो