बिनौली (बागपत)। भारत स्वच्छ मिशन ग्राम के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को मवी कलां गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव की साफ सफाई की। ग्राम प्रधान संजय चौधरी ने कहा कि हम सबको मिलकर भारत स्वच्छ मिशन को सफल बनाना है। साफ सफाई से ही गांव की सुंदरता होती है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपने अपने घरों के आस पास नाली खड़ंजों की साफ सफाई रखने का आवाहन किया। इसके उपरांत उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर अपने हाथों में झाड़ू लेकर गांव की नालियों व खड़ंजा की साफ सफाई की। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव दिनेश कुमार, हरेंद्र उज्ज्वल, नीरज शर्मा, सतेंद्र, राजीव, आदित्य उज्ज्वल, बिल्लू आदि रहे।