बड़ौत (बागपत)। शिव चौदस पर महिलाओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। शिव चौदस पर शुक्रवार को महिलाओं ने उपवास रखा और मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णो देवी मंदिर, पंचवटी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, पंचमुखी मंदिर, पट्टी चौधरान शिवालय, विश्वकर्मा मंदिर पट्टी मेहर, साईं बाबा मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और महिलाओं ने मंदिरों मेें भजन व कीर्तन किए।