कांवड़िया चक्कर खाकर गिरा
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पार्क के पास हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा दीपक निवासी सोनीपत हरियाणा चक्कर खाकर गिर गया। इससे कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।