फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं व बच्चों को यौगिक क्रियाये सिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। तितरोदा गांव के शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन हुआ। योग शिक्षिका शिवानी ने गांव की महिलाओं व बच्चों को स्वस्थ रहने के लिये योग व आसान, प्रणायाम सिखाए। उन्होंने कहा कि सब रोगों का निवारण योग में है। नित्य नियम प्रात:काल योग करने से शरीर स्वस्थ व निरोगी रहता है। उन्होंने गांव की महिलाओं से रोज प्रात:काल योग करने का आवाह्न किया। शिविर में उन्होंने शिविरार्थियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, भस्त्रिका, उज्जायी, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीत सहित कई यौगिक क्रियाएं सिखाई तथा उनके लाभ भी बताये। शिविर में योग प्रचारक विनेश कुमार, बबीता, रेखा, अंशु, प्रीति, कनिष्क, कार्तिक, बाला, मुनेश, कुसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें