अमीनगर सराय (बागपत)। दिगंबर जैन संत निर्वाण भूषण महाराज का चातुर्मास स्थापना समारोह रविवार को समापन हुआ। बाबा लालमन दास दिगंबर जैन अतिथि भवन में धर्मसभा का शुभारंभ पंडित धनराज जैन द्वारा मंगलाचरण से हुआ। प्रधानाचार्य बबीता जैन, अभिषेक जैन, कार्तिक जैन, महिमा जैन ने गुरू चरणों में भक्ति रचनाएं प्रस्तुत कीं। दिनश जैन ने गुरू महिमा पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि लाला इंद्र प्रकाश जैन ने मुनि श्री को श्रीफल भेंट किया। जैन समाज के प्रधान विनोद जैन अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद महिला मंडल और जैन समाज ने महाराज श्री से वर्षा योग करने का अनुरोध किया । जैन मुनि ने समाज से आह्वान किया बच्चों को धार्मिक, नैतिक संस्कार प्रदान करें। पंडित धनराज जैन ने मंत्रोचार के साथ वर्षा योग कलश स्थापित कराया। इसमें अरुण जैन, मदनेश जैन, अजय जैन, अशोक जैन, पवन जैन, मुकेश जैन, भूषण जैन, कैलाश जैन, अमित जैन, अनिल जैन, सुखवीर सिंह जैन आदि रहे।