फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप में हॉकी के प्रति खिलाड़ियों में बढ़ रहा जज्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के भागोट गांव में चल रहे हॉकी प्रशिक्षण शिविर में आठवें दिन कोच कृपाल सिंह ने खिलाड़ियों को ड्रिव्लिंग, हिटिंग, स्टोपिक सहित अन्य स्किल के टिप्स दिए। कोच ने बताया कि कैप में शामिल बच्चों में पहले के मुकाबले काफी बदलाव आया है। यह इसी प्रकार निरंतर अभ्यास करते रहे तो हाई लेवल तक पहुंच सकते हैं। उन्हें नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए उन्हें मजबूत किया जा रहा है। उनकी इच्छा शक्ति और मनोबल उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके बल पर ही वह टीम का गठन करेंगे, ताकि वह जिले का नाम देश और प्रदेशों में कर सके। वहीं हॉकी के साथ-साथ उन्हें बॉक्सिंग का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गांव के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी खिलाड़ियों को उत्साहित कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान सभी का उत्साहवर्धन करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें