बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए दस दिवसीय जागरूक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें एसटीएस ललित सिंह ने आशा, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कर्मियों बताया कि घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पोलियो की बीमारी को देश से खत्म किया है, उसी तरह टीबी की बीमारी को देश से भगाना है। सभी कर्मियों को सहयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसके लिए टीम का गठन कर दिया जाएगा जो घर-घर जाकर सैंपल लेगी। रोग के लक्षण मिलने पर उसको दवाई दी जाएगी, ताकि उसकी बीमारी को खत्म किया जा सकें। इसके लिए सावधानी बरतने के उपाय भी बताए जाएंगे। जिला समन्वयक मनीष पांडेय, कोर्डिनेटर जब्बार खान ने बताया कि पहले चरण में बागपत, निवाड़ा, खुब्बीपुर, सिसाना, खेकड़ा का चयन किया। जहां टीम जाकर लोगों का सैंपल लेगी। जिला अस्पताल में सीएमओ ने टीबी के मरीजों का डाटा ऑनलाइन करने के लिए विभाग कर्मियों को टैबलेट वितरित किए।